गंगोत्री हाइवे पर सोननगर में पहाड़ी से चट्टान खिसकी, मध्य प्रदेश के चार तीर्थयात्री दबे…

उत्तरकाशी, 11 जुलाई । उत्तराखंड में गंगोत्री हाइवे पर सोननगर में सोमवार रात बरसात के दौरान अचानक पहाड़ी से चट्टान खिसकने से चार तीर्थयात्री दब गए। चारों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।
गंगनानी और सोमवार नगर के बीच जगह-जगह हुए भूस्खलन से गंगोत्री हाइवे बंद हो गया है। तीर्थयात्रियों को बचाने के लिए राहत और बचाव टीम पहुंच चुकी है।
आपदा परिचालन के केंद्र ने कहा है कि उत्तरकाशी में लगातार हो रही तेज वर्षा के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भटवाडी से आगे कैप्टन ब्रिज, हेल्गूगाड, सुनगर, गगनानी, सुक्खी नाला और हर्षिल के पास बाधित है। भडवाडी से गगनानी के मध्य लगभग 15 किलोमीटर तक हाइवे दोनों तरफ से बाधित है।
गगनानी में प्राकृतिक झरने ने विकराल रूप ले लिया है। साथ ही मलबा हाइवे पर आ गया है। यहां मध्य प्रदेश के यात्रियो का वाहन फंसा है। इसमें वाहन चालक और एक महिला यात्री है। सीमा सड़क संगठन की टीम यहां पहुंचने का प्रयास कर रही है।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…