विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी क्रोएशिया और उत्तर-मैसेडोनिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना…

नई दिल्ली, 07 जुलाई । विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी देररात चार दिवसीय क्रोएशिया और उत्तर-मैसेडोनिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गईं। वह आठ से 11 जुलाई तक यात्रा पर रहेंगी। विदेश दौरे पर रवाना होने से पूर्व उन्होंने ट्वीट किया- क्रोएशिया और उत्तर-मैसेडोनिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो रही हूं। प्रतिष्ठित डबरोवनिक फोरम के 2023 संस्करण में भारत के दृष्टिकोण को साझा करने में उन्हें खुशी होगी। उत्तर-मैसेडोनिया में द्विपक्षीय संबंधों और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत पर व्यापक चर्चा के लिए वे तत्पर हैं।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…