भारतीय किसान यूनियन भानु ने 17 सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक से निकले धरने पर…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

भारतीय किसान यूनियन भानु ने 17 सूत्री मांगों को लेकर ब्लॉक से निकले धरने पर…

वहीं दूसरी तरफ खंड विकास कार्यालय के सभी कक्ष में लगा रहा ताला जिम्मेदार मौके से गायब जिससे फरियादी लौटते रहे अधिकारियों के ना मिलने से फरियादियों में मायूसी…

मोहनलालगंज खंड विकास कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह की अगुवाई में किसान धरने पर बैठे और अपनी आवाज बुलंद करते हुए सभी 17 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से आग्रह किया वही कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह को प्रदेश महासचिव ऋषि मिश्रा ने माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष पवन ठाकुर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद्र वर्मा जिला सचिव जगेश वर्मा एसबी सिंह सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे वहीं भारतीय किसान यूनियन भानु गुट पदाधिकारियों द्वारा मांगों को लेकर सरकार से मांग की किसान आयोग का गठन, किसान आयोग के गठन में सभी सदस्य किसान रखे जाएं, किसान आयोग का अध्यक्ष भी किसान रखा जाए किसान आयोग का अध्यक्ष किसानों की फसलों का फसलों का दाम रखें किसानों का कर्ज माफ किया जाए 60 साल पूरे होने पर 10 हजार रुपए किसानों को पेंशन दी जाए दुर्घटना में मरने वाले किसान के घर वालों को एक करोड़ रुपए और जीवन यापन करने के लिए नौकरी दी जाए देश के किसी भी प्रांत में सिपाही या अधिकारी शहीद होने पर दो करोड़ रुपए दिए जाए जो सैनिक देश की सेवा बॉर्डर पर लगे हुए हैं उनके शहीद होने पर परिवार जन को 5 करोड़ रुपए दी जाए देश के किसानों का जो भी बकाया है वह 10 दिन में भुगतान किया जाए हर प्रदेश की टूटी हुई सड़कें ठीक कराने की व्यवस्था की जाए देश की नेहरों माइनर रजवाहा मे पानी चलाया जाए देश में किसानों को 24 घंटे बिजली दी जाए खारे पानी के क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था की जाए यमुना को हथिनी कुंड बैराज से मुक्त किया जाए गोवंश का गोबर 25 रुपए किलो खरीदा जाए जिससे किसानों के लिए अच्छी खाद तैयार की जा सके जिससे किसानों की खेती में किसानों को लाभ मिल पाए। वही किसानों के साथ पदाधिकारी विधानसभा के लिए निकल पड़े पुलिस प्रशासन के मनाने का प्रयास किया लेकिन किसान नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे।

अनुराग तिवारी की रिपोर्ट…