भाजपा में बेईमानी और झूठ बोलने की दी जाती है ट्रेनिंग: शिवपाल…

भाजपा में बेईमानी और झूठ बोलने की दी जाती है ट्रेनिंग: शिवपाल…

इटावा, । इटावा जिले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार फिर एक बार भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने भाजपा में झूठ बोलने की ट्रेनिंग देने और नफरत फैलाने का आरोप लगाया। सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद प्रेसवार्ता की।

इसमें भाजपा पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि भाजपा से ज्यादा झूठी और भ्रष्ट सरकार नहीं देखी। इस बार जनता अपने वोट की चोट से भाजपा को समाप्त करने का काम करेगी। बोले- भाजपा को अच्छी तरह समझ चुका हूं। उनके सभी बड़े से बड़े नेताओ के संपर्क में रहा हूं।

भाजपा राज्य सभा सांसद गीता शाक्य अब भाजपा के प्रचार करने के सवाल पर बोले कि गीता शाक्य पहले सपा में रह चुकी हैं, लेकिन जब से भाजपा में गई हैं झूठ पर झूठ बोलती जा रही हैं। पता नहीं भाजपा में कौन सी झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। भाजपा सिर्फ नफरत फैलाती है।

नौकरशाही के दम पर बेईमानी कराने की कोशिश
भाजपा में सिर्फ झूठ और बेईमानी की ट्रेनिंग मिलती है। भाजपा न देश के लिए और न प्रदेश के लिए है। केवल झूठे वादे करती है। इससे ज्यादा बेईमानी क्या हो सकती है कि जहां-जहां चुनाव हुए है। वहां नौकरशाही के दम पर बेईमानी कराने की कोशिश कर रहे हैं। बेईमानी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।

2024 में नहीं आएगी भाजपा की सरकार
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ियों की शिकायतों का चुनाव आयोग को निर्णय लेना चाहिए। अंत में बोले कि जनता की भाजपा का हिसाब करेगी।

छह साल बाद कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता
2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और शिवपाल के बीच विवाद के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे। शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस कार्यालय में सपा के बड़े से बड़े नेता बैठ चुके हैं। मेरा भी सौभाग्य रहा है कि मैं यहां बैठा हूं। आज फिर मुझे यहां आने का मौका मिला।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…