अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत…

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत…

फिलाडेल्फिया (अमेरिका), 29 अप्रैल । अमेरिका के फिलाडेल्फिया में शुक्रवार को गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस वजह से की गई और इस घटना में कितने लोग शामिल थे।

प्राधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों को तीन लोगों के शव मिले। उनके नाम जारी नहीं किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि घायल पीड़ित को एक अज्ञात व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचाया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस को घटनास्थल पर एक बंदूक मिली है, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि क्या इसी बंदूक से गोलीबारी की गई थी।

प्राधिकारियों ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…