शिल्पा शेट्टी ने ठुमके लगा-लगाकर मजेदार अंदाज में किया वर्कआउट, फैंस बोले- आप कुछ भी कर सकती हैं…

शिल्पा शेट्टी ने ठुमके लगा-लगाकर मजेदार अंदाज में किया वर्कआउट, फैंस बोले- आप कुछ भी कर सकती हैं…

मुंबई, 24 अप्रैल। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। शिल्पा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं।वह अपनी फिटनेस के लिए सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा अक्सर अपने फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। शिल्पा शेट्टी ने मंडे मोटीवेशन के तहत एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट के साथ मजेदार अंदाज में डांस करती भी नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, ‘वर्ल्ड डांस डे शनिवार को दुनियाभर में मनाया जाएगा, लेकिन मैं इसे पूरे हफ्ते सेलिब्रेट करूंगी। इसलिए मैंने कुछ कोर एक्सरसाइजेज में फन एलिमेंट को जोड़ा है। यह रूटीन कोर मसल्स को फायदा पहुंचाता है। शिल्पा शेट्टी के इस वर्कआउट डांस वीडियो पर फैन्स कमेंट कर रहे हैं। एक और फैन ने लिखा है कि आप कुछ भी कर सकती हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…