कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात का वक्त मांगा…

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात का वक्त मांगा…

हुबली (कर्नाटक), 12 अप्रैल । कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश शेट्टार के आज अपराह्न तीन बजे तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। वो राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी। शेट्टार ने कहा वह सकारात्मक सोचते हैं। दिल्ली यात्रा का मुख्य मकसद जेपी नड्डा से मिलना है। उनसे मुलाकात का समय मांगा है। शेट्टार फिलहाल हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से विधायक हैं। खास बात यह है कि वह आज तक एक भी चुनाव नहीं हारे।

67 वर्षीय शेट्टार इस बार टिकटों के बंटवारे से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कल (मंगलवार) कहा था कि उन्हें वरिष्ठ नेताओं से संदेश मिला कि वह वरिष्ठ हैं और पूर्व मुख्यमंत्री हैं, इसलिए दूसरों के लिए रास्ता बनाएं। कर्नाटक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शेट्टार का कहना है कि यह बात अगर उन्हें दो-तीन महीने पहले बता दी गई तो सम्मानजनक होता।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…