सीएए के समर्थन में जन-जागरण अभियान…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

सीएए के समर्थन में जन-जागरण अभियान…

भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 की वास्तविकता को लेकर जन-जन की दहलीज पर दस्तक दे रही है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 10 फरवरी तक हर बूथ तक पहुंचकर मोदी सरकार के निर्णयों की जानकारी जनता की चैखट तक पहुंचा रहे है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हरदोई, सहारनपुर, शामली व फिरोजाबाद में सीएए के समर्थन में जन-जागरण अभियान का नेतृत्व करते हुए विपक्ष द्वारा फैलाये गये भ्रम एवं झूठ पर करारा प्रहार करेंगे। जिला प्रवासी अपने प्रवास के जिलों मंे जन-जागरण अभियान को आगे बढ़ायेंगे।पार्टी के प्रदेश मंत्री व अभियान सह प्रभारी प्रकाश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर जन समर्थन और सहमति प्राप्त करने के लिए जनता के दरबार में पहुंच रही है। जन-जागरण अभियान के दूसरे चरण में 01 फरवरी से 10 फरवरी तक एक बार फिर पार्टी के कार्यकर्ता विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम और झूठ को बेनकाब करने का काम कर रहे है। सीएए के साथ ही मोदी सरकार के अन्य निर्णयों को भी पार्टी जनता के बीच लेकर जा रही है। श्री प्रकाश पाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जागरण अभियान के तहत पहंुचाये जा रहे पत्रकों में मोदी सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति के साथ लिए गये निर्णय अंकित है। पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान को भारत की ताकत का एहसास कराया गया। दशकों से न्याय की राह देख रही मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से आजादी दिलाने का काम मोदी सरकार ने किया। कश्मीर से धारा 370 व 35ए की समाप्ति के साथ ही आतंकवाद व अलगाववाद के ताबूत में कील ठोकने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि इन निर्णयों के साथ ही राम जन्मभूमि मामले में कोर्ट के समक्ष सही तथ्यों को पहुंचाना और कांग्रेस नीत सरकार द्वारा लगाये गये अड़गों को दूर करने का काम भी मोदी सरकार व योगी सरकार ने किया है।श्री पाल ने बताया कि सीएए के समर्थन में हर बूथ पर आयोजित हो रहे जन-जागरण अभियान के तहत प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता कम से कम 100 परिवारों में पहंुचकर सीएए के समर्थन में 8866288662 नम्बर पर मिस्डकाल करवाकर जन सहमति प्राप्त कर रहे है। इसके साथ ही आमजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को सीएए के लिए धन्यवाद के साथ समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर भी कर रहे है।श्री पाल ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 8 फरवरी को हरदोई, 9 फरवरी को सहारनपुर, 10 फरवरी को शामली तथा 11 फरवरी पं0 दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर फिरोजाबाद में जन-जागरण अभियान में मोदी व योगी सरकार के निर्णयों को जनता के दरबार में लेकर पहुंचेंगे। इसके साथ ही जिला प्रवासी के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर गोण्डा व बहराइच, बीएल वर्मा रामपुर, मुरादाबाद जिला व महानगर, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल हापुड़, मेरठ जिला व महानगर, जसवंत सिंह सैनी आगरा जिला व महानगर, नबाव सिंह नागर बदायूं व आंवला, पदमसेन चैधरी हमीरपुर व महोबा, सुधीर हलवासिया फर्रूखाबाद व कन्नौज, रंजना उपाध्याय बाराबंकी व अयोध्या महानगर, लक्ष्मण आचार्य लखनऊ जिला व महानगर, उपेन्द्र शुक्ला गाजीपुर, वाराणसी जिला व महानगर, शिवनाथ यादव आजमगढ व लालगंज, राकेश त्रिवेदी देवरिया, गोरखपुर जिला व महानगर, में सीएए के समर्थन में जन-जागरण अभियान को गति देंगे।
श्री पाल के अनुसार प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर लखीमपुर, सीतापुर व हरदोई, सलिल विश्नोई कौशाम्बी व प्रतापगढ़, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता कानपुर उत्तर व दक्षिण, त्रयम्बक त्रिपाठी अमेठी व सुल्तानपुर, संतोष सिंह इटावा व औरैया, प्रकाश पाल मैनपुरी, फिरोजाबाद जिला व महानगर, अन्जुला माहौर नोएडा, गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर, वाईपी सिंह हाथरस, मथुरा जिला व महानगर, देवेन्द्र सिंह चैधरी कासगंज व एटा, कौशलेन्द्र सिंह पटेल कानपुर ग्रामीण व फतेहपुर, अमर पाल मौर्य चित्रकूट व बांदा, देवेश कुमार उन्नाव व रायबरेली, कामेश्वर सिंह भदोही, जौनपुर व मछलीशहर, शंकर गिरी मऊ व बलिया, संजय राय बस्ती व संतकबीरनगर, प्रदेश प्रभारी प्रकोष्ठ शिव कुमार पाठक शामली, सहारनपुर जिला व महानगर, प्रदेश सहप्रभारी अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति व अल्पसंख्यक मोर्चा ओम प्रकाश श्रीवास्तव बिजनौर, सम्भल, अमरोहा, प्रदेश सह प्रभारी किसान व पिछड़ा वर्ग मोर्चा ब्रज बहादुर पीलीभीत, बरेली जिला व महानगर, प्रदेश प्रभारी विभाग एवं प्रकल्प अशोक तिवारी कानपुर देहात व जालौन, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी बागपत, गाजियाबाद जिला व महानगर, रंजनीकांत महेश्वरी शाहजहापुर जिला व महानगर, मानवेन्द्र सिंह ललितपुर, झांसी जिला व महानगर, सुरेश तिवारी अयोध्या जिला व अम्बेडकरनगर, महेश श्रीवास्तव मिर्जापुर, सोनभ्रद व चंदौली, डा0 धमेन्द्र सिंह महराजगंज, सिद्धार्थनगर व कुशीनगर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर जी प्रयागराज महानगर, गंगापार व यमुनापार, भवानी सिंह अलीगढ़ जिला व महानगर, प्रद्दुम्न जी बलरामपुर व श्रावस्ती में सीएए के समर्थन में जन-जागरण अभियान को गति देंगे।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…