प्रवास कार्यक्रम – प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह…

लखनऊ।हिन्द वतन समाचार…

प्रवास कार्यक्रम – प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह…

लखनऊ 31 जनवरी 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह 01 फरवरी को लखीमपुर में प्रवास पर रहेगें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा. स्वतंत्र देव सिंह दोपहर 12 बजे मैगलगंज लखीमपुर में नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेगें। इसके बाद दोपहर 1 बजे ग्राम सदरपुर, लखीमपुर में श्री विष्णुमहायज्ञ एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सम्मलित होगें। श्री सिंह गोला तहसील में दोपहर 3 बजे अधिवक्ता संघ, बार एसोसियेशन के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मलित होगें। इसके बाद सायं 4 बजे शहनाई गेस्ट हाउस लखीमपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेगें।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…