झारखंड : आग लगने से क्लीनिक संचालक और उनकी पत्नी समेत 6 लोगों की मौत…

झारखंड : आग लगने से क्लीनिक संचालक और उनकी पत्नी समेत 6 लोगों की मौत…

रांची, 28 जनवरी। झारखंड के धनबाद में शुक्रवार देर रात एक निजी नर्सिंग होम में आग लगने से दो डॉक्टरों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में चिकित्सा प्रतिष्ठान के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, मालिक का भतीजा सोहन खमारी और घरेलू सहायिका तारा देवी शामिल हैं।

अधिकारी के मुताबिक, रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में स्थित नर्सिंग होम के स्टोर रूम में देर रात करीब दो बजे आग लग गई। धनबाद के उप-मंडलीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) प्रेम कुमार तिवारी ने को बताया, स्टोर रूम में आग लगने के बाद दम घुटने से नर्सिंग होम के मालिक और उनकी पत्नी सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है। तिवारी के मुताबिक, चार मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है, जबकि पांचवें की पहचान होना अभी बाकी है।

लक्ष्मण प्रसाद (फायर ऑफिसर, धनबाद) के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। हमारे आने से पहले आग काफी लग चुकी थी। अगर हमे जानकारी पहले मिलती तो बहुत कुछ कर सकते थे। 5 पुरूषों, 2 महिलाओं और 2 कुत्तों को रेस्क्यू किया गया। एक कुत्तें की मृत्यु हो गई है, बाकियों को अस्पताल भेजा गया।

अरविंद कुमार बिन्हा (डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर, धनबाद, झारखंड) अब तक यह पुष्टि की गई है कि 5 लोग-डॉक्टर, उनकी पत्नी, उनका भतीजा, एक अन्य रिश्तेदार और घरेलू नौकर की घटना में मृत्यु हो गई है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…