कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तान परस्ती का : शिवराज…

भोपाल, 24 जनवरी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की ओर से एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने के मुद्दे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस का डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है।
श्री चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस कभी सर्जिकल स्ट्राइक के, कभी रामसेतु और कभी श्री राम के अस्तित्व के सबूत मांगती रहती है। श्री सिंह इस समय राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं और इस प्रकार के सबूत मांग रहे हैं। वे सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं।
उन्होंने श्री गांधी से जवाब मांगा कि उनकी ये कैसी ‘भारत जोड़ो’ यात्रा है, जिसमें ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ उनके साथ है। श्री गांधी भी सेना पर सवाल उठा रहे हैं। ये देशभक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि कभी श्री सिंह के राज में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ हुआ करता था। कांग्रेस कम से कम सेना का मनोबल गिराने का पाप ना करे।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…