अशोक लेलैंड श्रीलंका परिवहन बोर्ड को 500 बसों की आपूर्ति करेगी…

अशोक लेलैंड श्रीलंका परिवहन बोर्ड को 500 बसों की आपूर्ति करेगी…

चेन्नई, 18 जनवरी। भारी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लीलैंड को श्रीलंका परिवहन बोर्ड (एसएलटीबी) से 500 बसों की आपूर्ति का ठेका मिला है। हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने बुधवार को यहां एक बयान में कहा कि एसएलटीबी से मिले ठेके के तहत उसने पड़ोसी देश में 75 बसों की आपूर्ति कर दी है। यह ठेका भारत सरकार की आर्थिक सहायता योजना के तहत भारतीय निर्यात आयात बैंक द्वारा दी गई ऋण सहायता का हिस्सा है।

अशोक लेलैंड के अध्यक्ष (अंतरराष्ट्रीय परिचालन) अमरदीप सिंह ने कहा, ”इस समय कुल 5,000 से अधिक अशोक लेलैंड बसें श्रीलंका परिवहन बोर्ड के पास हैं। नई 32 सीटों वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जाने की उम्मीद है।” उन्होंने बताया कि अशोक लेलैंड बस और ट्रक श्रीलंका में ही बनते हैं और उन्हें ब्रांड ‘लंका अशोक लेलैंड’ के नाम से पहचाना जाता है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…