घने कोहरे में कार ने ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों को टक्कर मारी, दोनों पुलिसकर्मी घायल…
रायबरेली, 10 जनवरी। उत्तर प्रदेश के रायबरेली के जगतपुर इलाके में पीआरवी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को घने कोहरे के कारण तेज़ रफ़्तार चार पहिया वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए, घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे पीआरवी 1744 पर तैनात दो पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने घने कोहरे के कारण उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि दोनों पुलिस आरक्षी अंकित और ब्रजेश अपनी ड्यूटी समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे। तभीअचानक तेज़ रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कार पकड़ ली गयी है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…