व्हाट्सएप पर चलाता था सट्टा, दो गिरफ्तार…

व्हाट्सएप पर चलाता था सट्टा, दो गिरफ्तार…

नई दिल्ली,। दक्षिण पश्चिम जिले के दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने व्हाट्सअप के जरिये सट्टा लगाने वाले दो सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। इनसे दो मोबाइल और सट्टे पर लगा कैश भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जितेंद्र उर्फ जीते और सरवन उर्फ राजेश के रूप में हुई है। दोनों ही पुराना नांगल और दिल्ली कैंट के रहने वाले हैं।

डीसीपी मनोज सी. ने गुरुवार को बताया कि एसएचओ दिल्ली कैंट विपिन कुमार की देखरेख में पेट्रोलिंग टीम को इसके बारे में जानकारी मिली थी। पता चला कि यह लोग व्हाट्सएप पर सट्टा लगा रहे हैं। उसके बाद पुलिस टीम ने इसकी जानकारी को पुख्ता किया और फिर ओल्ड नागल इलाके में छापा मारकर इन दोनों को पकड़ा।

पूछताछ में इनकी पहचान की गई और इनसे सट्टा में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया गया। साथ ही कुछ कैश भी बरामद किया गया। इनके खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत दिल्ली कैंट थाना में मामला दर्ज किया गया और उनसे पूछताछ करके इनके साथियों के बारे में पुलिस पता लगा रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…