ईश्वर मावी ने किया लोनी नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए आवेदन…

ईश्वर मावी ने किया लोनी नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए आवेदन…

गाजियाबाद,। लोनी नगर पालिका की सीट ओबीसी होने पर भाजपा नेता ईश्वर मावी ने भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की और उन्हें लोनी नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन सौंपा। ईश्वर मावी ने सन 2012 में लोनी नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय लड़ा था जिसमें उन्हें 17486 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रहे थे, जबकि इस चुनाव में उनकी ही जाति के उम्मीदवार डाक्टर विनोद बंसल भी चेयरमैन रहते हुए निर्दलीय चुनाव लड़े थे। 2017 के चुनाव में लोनी नगर पालिका की सीट महिला के लिए आरक्षित हुई तो उन्होंने अपनी धर्मपत्नी विमला मावी को भी निर्दलीय चुनाव लड़ाया था जिसमें उन्हें भी लगभग 20000 वोट मिले थे और वह भी तीसरे स्थान पर रही थीं। इन चुनावों में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात यह थी कि कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल जैसी जनाधार रखने वाली पार्टियों के प्रत्याशी भी उनसे पीछे रहे थे और उनकी जमानत भी जब्त हो गई थी। लोनी की जनता का कहना है कि अगर भाजपा ईश्वर मावी को अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो वह रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगे क्योंकि जब वह चुनाव लड़ते थे तो उनका गांव भी नगर पालिका में नहीं आता था जबकि इस बार सीमा विस्तार में उनके गांव के साथ उनकी पुत्र वधु अंशु मावी जिस जिला पंचायत क्षेत्र से चुनाव जीती हैं उस क्षेत्र के भी 5 गांव लोनी नगर पालिका में शामिल हुए हैं। ईश्वर मावी का नगर पालिका में शामिल हुए अन्य गाँवों में भी व्यक्तिगत प्रभाव बताया जाता है।