द्रौपदी मुर्मू दो दिन की यात्रा के बाद दिल्ली रवाना…

भोपाल,। मध्यप्रदेश की दो दिन की यात्रा के बाद राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज यहां से विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गयीं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्रीमती मुर्मू को यहां विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और सेना तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने औपचारिक विदायी दी।
श्रीमती मुर्म कल यानी मंगलवार को बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में शामिल होने आयी थीं। इसके बाद वे कल ही शाम को भोपाल पहुंची और राजभवन में रात्रिविश्राम किया। राष्ट्रपति ने राजभवन में मंगलवार देर शाम नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उन्होंने दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअल तरीके से शिलान्यास भी किया था।
राष्ट्रपति आज सुबह यहां श्यामला हिल्स क्षेत्र में स्थित जनजातीय संग्रहालय का अवलोकन करने पहुंची और इसके बाद मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में महिलाओं के स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में शिरकत की। इसके बाद वे विमानतल पहुंची और वायुसेना के विशेष विमान से लगभग डेढ़ बजे दिल्ली रवाना हो गयीं।
हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…