तमिलनाडु में कार विस्फोट के मामले में पांच गिरफ्तार: पुलिस…

कोयंबटूर, 25 अक्टूबर। शहर में रविवार को एक कार में हुए विस्फोट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह कार में लगे सिलेंडर में विस्फोट होने से उसमें सवार जेमिशा मुबीन की मौत हो गयी थी। पुलिस ने घटना के बाद कार में पोटेशियम नाइट्रेट जैसे किसी पदार्थ के रखे होने की जानकारी दी थी जिसका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जाता है।
पुलिस द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार घटना के सिलसिले में उक्कदम थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसमें जानकारी दी गयी कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी पहचान मुहम्मद तलका, मुहम्मद अजहरुद्दीन, मुहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मुहम्मद नवाज इस्माइल के रूप में की गयी है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है।
हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…