कोलकाता मेट्रो में छह लाख से ज्यादा यात्रियों ने की यात्रा…

कोलकाता मेट्रो में छह लाख से ज्यादा यात्रियों ने की यात्रा…

कोलकाता,। कोलकाता के उत्तर-दक्षिण मेट्रो में ढाई वर्ष के बाद छह लाख से ज्यादा यात्रियों ने सवारी की। यह जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी।
कोलकाता की उत्तर-दक्षिण मेट्रो दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक 31.39 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसमें सोमवार को 6,20,832 यात्रियों ने सफर किया।
देश की सबसे पुरानी मेट्रो में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उस दिन कुल 288 बार मेट्रो ट्रेनों को चलाया गया।
सोमवार को दमदम में सबसे ज्यादा 78,197 यात्रियों ने सवारी की जबकि एस्प्लेनेड में 50,330 और रवींद्र सदन में 42,257 यात्रियों ने सवारी की।
पिछली बार छह मार्च, 2020 को कोलकाता मेट्रो में छह लाख से ज्यादा यात्रियों ने सवारी की थी। अधिकारी के अनुसार, उस दिन उत्तर-दक्षिण मेट्रो में 6,13,542 यात्रियों ने सफर किया था।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…