गुजरात, हिमाचल में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : राहुल-प्रियंका…

गुजरात, हिमाचल में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : राहुल-प्रियंका…

नई दिल्ली, 20 सितंबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलेगा तो दोनों राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पुरानी पेंशन बहाल की है और अब यदि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को बहुमत मिलता है और वहां कांग्रेस की सरकार बनती है तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की व्यवस्था को बहाल की जाएगा।
श्री गांधी ने ट्वीट किया “पुरानी पेंशन ख़त्म कर, भाजपा ने बुज़ुर्गों को आत्मनिर्भर से निर्भर बना दिया। देश को मज़बूत करने वाले सरकारी कर्मचारियों का हक़ है। पुरानी पेंशन हमने राजस्थान, छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल की। अब गुजरात में भी कांग्रेस सरकार आएगी, पुरानी पेंशन लाएगी।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा “भाजपा सरकार ने पुरानी पेंशन ख़त्म करके बुजुर्गों का सहारा छीन लिया था। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकारों ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। गुजरात और हिमाचल में भी कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी।”

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…