आनंदीबेन ने लखनऊ हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा दु:ख…

आनंदीबेन ने लखनऊ हादसे में हुई जनहानि पर जताया गहरा दु:ख…

लखनऊ, 16 सितंबर। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 2 दिन से हो रही भारी बारिश के कहर से कई घरों की दीवारें गिर गई। जिसके चलते करीब 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए हैं। इस घटना में 2 बच्चों की भी मौत हो गई हैं। घायलों को सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों को खतरे के बाहर बताया गया है। इस हादसे में मरने वाले लोग कैंट क्षेत्र के दिलकुशा के पीछे वाली कालोनी में रहने वाले है। वहीं, बारिश के कारण लोगों का और भी काफी नुकसान हुआ है और बचाव को तेजी देने के लिए दिलकुशा में एनडीआरएफ को बुलाया गया है। वहीं, इस हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है और दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गौरतलब है कि आज सुबह राजधानी में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश के दौरान कैंट के दिलकुशा इलाके में एक दीवार ढह गयी और इसकी चपेट में आकर 9 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है साथ ही मुख्यमंत्री ने राहत सहायता कोष से मारे गये लोगों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि मुहैया कराने की घोषणा की है।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…