ऐसा शहर जिसकी गलियों में तैरती हैं कश्तियां…

ऐसा शहर जिसकी गलियों में तैरती हैं कश्तियां…

एक शहर तभी खूबसूरत दिख सकता है जब उसकी छोटी-छोटी गलियां सुंदर हों। ऐसे ही कुछ शहर हैं जिनकी गलियों को वहां रहने वाले लोगों ने कुछ इस तरह सजाया है कि उनकी साज-सजावट को देख कर देखने वाली की आंखे बस खुली की खुली रह जाती हैं। आज हम बात करेंगे कुछ ऐसी ही हसीन गलियों के बारे में जिनके बारे में जानने के बाद आप एक बार जरुर वहां जाना भी चाहेंगे।

अम्ब्र‌िया, इटली: इटली के अम्ब्रिया शहर में लोगों ने अपने घरों की खिड़कियां, बालकनी, बिल्ड‌िंग और गलियां को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया हुआ है। फूलों से आती महक शहर के वातावरण को शुद्ध बनाए रखती हैं। अब तो शहर के ये हसीन नजारे यहां की पहचान बन चुके हैं।

सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका: सैन फ्रांसिसको की ज्यादातर गलियां विक्टोरियन स्टाइल में बनी हुई हैं। यहां की घुमावदार सड़कें और उन पर की गई सजावट सभी को सैनफ्रांसिसको का फैन बना देती है। सीजन चेंज होती ही इन गलियों की खूबसूरती में चार-चांद लग जाते हैं।

पोर्टो एलेग्रे, ब्राजील: ब्राजील तो वैसे ही अपनी खूबसूरती की वजह से विश्वभर में प्रसिद्ध है। ब्राजील की गलियों को यहां के पेड़ और भी खूबसूरत बनाते हैं। जी हां, ब्राजील जाने पर आपको वहां की सड़कों पर खूब पेड़ देखने को मिलेंगे। 100 से भी ज्यादा पेड़ों से घिरी यहां की सड़कें कुदरत की सुंदरता का अद्भुत नजारा पेश करती है।

ग्राफ्टन, ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया का ग्राफ्टन शहर लाईलेक फूलों से भरा पड़ा है। बैंगनी रंग के लाईलेक फूल यहां के रास्तों को और भी सुंदर और आकर्षित बनाते हैं। ऑस्ट्रेलिया आने वाले पर्यटक ग्राफ्टन शहर की खूबसूरती देखने जरुर आते हैं।

बैलीमनी, पूर्वी आयरलैंड: पूर्वी आयरलैंड का ये हिस्सा इतना खूबसूरत और अनोखा है कि यहां कि गलियों में आप नावें तैरती पाएंगे। साथ ही यहां के रास्तों पर घने और अटे-सटे पेड़ देखने को मिलेंगे। जिन्हें देख आपको लगेगा शायद आप किसी रहस्मयी दुनिया में आ पहुंचे हैं।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…