जापान ने वी-22 ऑस्प्रे विमान की उड़ानों पर लगाई रोक

जापान ने वी-22 ऑस्प्रे विमान की उड़ानों पर लगाई रोक

 

टोक्यो, 20 अगस्त । जापान ने तकनीकी कारणों से राजधानी टोक्यो के पास चिबा प्रीफेक्चर में अस्थायी रूप से तैनात वी-22 ऑस्प्रे विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी हैं। क्योदो समाचार एजेंसी ने जापान के रक्षा मंत्रालय के हवाले से शनिवार को यह रिपोर्ट दी है।

क्योडो की रिपोर्ट के अनुसार जापान के अधिकारियों ने अमेरिका में सीवी-22 विमान के दोषों की पहचान और वी-22 विमान की अतिरिक्त जांच के बारे में स्पष्ट जानकारी मिलने तक जापान में वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान की उड़ानों पर रोक लगा दी है।

उल्लेखनीय है कि ब्रेकिंग डिफेंस न्यूज आउटलेट ने मंगलवार को एएफएसओसी के प्रवक्ता का हवाले से बताया कि अमेरिकी वायु सेना विशेष अभियान कमांड ने पिछले छह हफ्तों में दो बार ‘सुरक्षा घटनाओं की बढ़ती संख्या’ के कारण अपने सभी 52 सीवी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमानों की उड़ानों को रोक दिया। ऑस्प्रे एक बहुक्रियाशील टिल्ट्रोटर विमान है, इसमें हेलीकॉप्टर उड़ान और उतरने की क्षमता है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…