05 अगस्त को रिलीज होगी अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की प्यार काहे बनाया राम ने…

05 अगस्त को रिलीज होगी अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की प्यार काहे बनाया राम ने…

मुंबई, 04 अगस्त। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी वाली म्यूजिकल फिल्म प्यार काहे बनाया राम ने 05 अगस्त को रिलीज होगी। यू.9 फिल्म्स एंटरटेनमेंट और मां बी.के. फ़िल्म एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित भोजपुरी फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम में अंजना सिंह और राकेश मिश्रा की जोड़ी नजर आयेगी। इस फिल्म के निर्माता अमित कुमार सिंह और संयोग कुमार हैं जबकि निर्देशक राजीव मिश्रा हैं। फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने 5 अगस्त को बिहार, झारखंड और नेपाल में रिलीज होगी। अंजना सिंह ने कहा, हमे खुद फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने के रिलीज का इंतजार था। अब वह समय आ गया है जब ये रिलीज के लिये तैयार है। मैं बहुत उत्साहित हूं। क्योंकि इस फ़िल्म के गाने बड़े प्यारे हैं जो पहले वाले भोजपुरी फिल्मों में सुनने को मिलते थे। गीतकार-संगीतकार विनय बिहारी ने कहा, “इस फ़िल्म की टाइटल बेहतरीन है ऐसा लगता है मानो हम उस दौर की भोजपुरी फ़िल्म है जब महिलाओं की भीड़ सिनेमाघरों में टूट पड़ती थी। अथक प्रयास से हमने एक बेहतरीन फ़िल्म बनाई है और इसे पूरे हर्षोउल्लास से प्रदर्शन भी कर रहे हैं।” गौरतलब है कि फ़िल्म प्यार काहे बनाया राम ने में राकेश मिश्रा, अविनाश शाही, अंजना सिंह, विनय बिहारी, पायल बंसल, संजय पांडे, देव सिंह, आर.के.बाबा, सुवंती बनर्जी, रूपा सिंह, पिंकी सिंह, जयंत सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। फ़िल्म को वैशाली मोशन पिक्चर्स द्वारा रिलीज किया जा रहा है।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…