कुष्ठआश्रम में पहुंचकर 7 वें स्थापना दिवस पर वृद्धों और कुष्ठ मरीजों की सेवा कर मनाया स्थापना दिवस…

कुष्ठआश्रम में पहुंचकर 7 वें स्थापना दिवस पर वृद्धों और कुष्ठ मरीजों की सेवा कर मनाया स्थापना दिवस…

बरेली – प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा के आवाहन पर जय भारत मंच के 7वे स्थापना दिवस के अवसर पर कुष्ठ आश्रम जाकर कुष्ट रोगियों के संघ समय बिताकर उनके स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देकर जिला अध्यक्ष अनुज मिश्र ने जो मानवता का परिचय दिया है वह अतुलनीय आपको बताते चलें जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा के साथ और भी सेवा प्रेमी मौजूद रहे,
जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने जो अतुलनीय कार्य किया है उसके शब्द कम है उन्होंने कहा “मानवता” शब्द का सरल शब्दों में मतलब है, इंसानियत | दूसरे मनुष्य, प्राणियों के प्रति दया, सेवाभाव, कल्याण की भावना और परोपकार को मानवता कहा जाता है।यह सच है कि मानवता की सेवा करना ही सच्चा धर्म है | मानवता हमें मानव मात्र से नहीं अपितु संसार के हर प्राणी से प्रेम करना सिखाती है। जाति, संप्रदाय, वर्ण, धर्म, देश आदि के विभिन्न भेदभाव के लिए यहां कोई स्थान नहीं है।मानव धर्म सभ्यता और संस्कृति की एक प्रकार की रीढ़ की हड्डी है। इसके बिना सभ्यता व संस्कृति का विकास कल्पना मात्र ही है।प्रत्येक में एक ही जगतनियंता प्रभु का प्रतिबिंब दिखलाई देता है, यह समझकर मनुष्य की ओर आदर भावना बनाए रखें | विभिन्न तीर्थों की यात्रा करने से अच्छा है कि व्यक्ति किसी दुःखी-पीड़ित मानव की सेवा करे | ईश्वर निश्चित रूप से उसके अधिक निकट होगा | इतिहास में ऐसे अनेक उदाहरण विद्यमान हैं, जिन्होंने मानवता की सेवा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। इसमें कर्ण, मदर टेरेसा, महात्मा गाँधी का नाम उल्लेखनीय हैं।स्वार्थहीनता ही धर्म की कसौटी है | जो मानवता की सेवा लाभ की अपेक्षा किए बिना करते हैं, वे निश्चित रूप से ईश्वर के अधिक निकट होते हैं | मानवतावाद के संबंध में श्री मिश्र ने पुनः कहा ‘‘ पर सेवा , पर सहायता और पर हितार्थ कर्म करना ही पूजा है और यही हमारा धर्म है यही हमारी इंसानियत है।’ इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जी जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा जिला महामंत्री अतुल कुमार जी जिला मंत्री पंकज सिंह जी जिला उपाध्यक्ष रामबाबू शर्मा जी जिला उपाध्यक्ष कविंद्र शर्मा जी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अमिता पाठक जी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश जी उपस्थित रहे

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…