मिस्र के विदेश मंत्री ने किया संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में समझौते के लिए तैयार रहने का आह्वान…

मिस्र के विदेश मंत्री ने किया संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में समझौते के लिए तैयार रहने का आह्वान…

बर्लिन, 19 जुलाई। मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने अमीर और विकासशील देशों का आह्वान किया कि उन्हें नवंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में समझौता करने के लिए तैयार रहना चाहिए तथा यह वार्ता संपन्न और गरीब देशों के बीच कार्बन उत्सर्जन संबंधी “अपनी अपनी जीत के खेल” में तब्दील नहीं होनी चाहिए।

शौकरी ने यह आह्वान तब किया जब बर्लिन में 40 देशों के अधिकारियों ने दो दिवसीय एक बैठक की। उन्होंने कहा कि इस बैठक से मिस्र के अधिकारियों को मुद्दे पर अच्छी समझ विकसित करने में मदद मिली जिस पर ‘‘हम सभी की ओर से’’ नवंबर में मिस्र के शर्म अल शेख में होने वाली संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में और अधिक काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मिस्र की अध्यक्षता में होने वाली इस वार्ता में अमीर और विकासशील देशों को समझौता करने के लिए तैयार रहना चाहिए। शौकरी ने कहा कि वार्ता “अपनी अपनी जीत के खेल” में तब्दील नहीं होनी चाहिए।

हिन्द वतन समाचार” की रिपोर्ट…