श्रीलंका ने रूस से मांगा तेल…

श्रीलंका ने रूस से मांगा तेल…

कोलंबो, 30 जून। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को पत्र लिखकर आर्थिक तंगहाली की कड़ी मार झेल रहे अपने देश के लिए तत्काल तेल की आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। ‘डेली मिरर’ ने राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों के हवाले से कहा कि श्री राजपक्षे ने श्री पुतिन से तेल खरीद में सहयोग करने का आग्रह किया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों राष्ट्रपति किसी भी दिन टेलीफोन पर बातचीत करने की उम्मीद रखते और मॉस्को की आधिकारिक यात्रा की व्यवस्था करने की उम्मीद है। श्रीलंका इन दिनों ईंधन की भारी किल्लत का सामना कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि यह किल्लत ।0 जुलाई तक रहेगी। क्योंकि तेल की अगली खेप 10 से 12 जुलाई के बीच की पहुंच सकती है। सूत्रों ने इस बात की भी पुष्टि की कि भारत नकद भुगतान पर ईंधन की चार खेपें देने पर सहमत हो गया है। इधर चार जुलाई के बाद आने वाली तेल की अगली खेप तक सरकार ने लंका इंडियन ऑयल कंपनी से एक एक बार फिर सात हजार 500 टन डीजल खरीदा है जिसे आवश्यक सेवाओं के लिए काम में लिया जायेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 73़10 करोड डॉलर का भुगतान बकाया होने के कारण श्रीलंका अब नियमित आपूर्ति से ईंधन खरीदने में असमर्थ है। श्रीलंका एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिसके कारण भोजन, ईंधन और दवाओं की व्यापक कमी हो रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…