*लखनऊ में वकील ने की पत्नी की हत्या: दिन में शराब पीकर पहुंचे,*

*लखनऊ में वकील ने की पत्नी की हत्या: दिन में शराब पीकर पहुंचे,*

*पत्नी ने विरोध किया तो बंदूक से सीने पर मारी गोली* 

*अस्पताल में तोड़ा दम* 

*लखनऊ/उत्तर प्रदेश:-* लखनऊ में एक वकील ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वकील मंगलवार को दोपहर में घर में शराब पीकर पहुंचे थे। पत्नी ने शराब पीकर घर आने से मना किया तो वह आग बबूला हो गया,तुरंत कमरे से बंदूक ले आया और पत्नी के सीने पर सटाकर गोली मार दी। बच्चे और आसपास के लोग तुरंत महिला को ट्रामा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ लिया है।

 

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशकंर चंद ने बताया कि आरोपी का नाम अशोक चौरसिया (45) है। वह पत्नी पुष्पा (40) और बच्चों के साथ ठाकुरगंज के गोविंदपुरम इलाके में रहते हैं। दोपहर को पत्नी से शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने बालकनी में गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला की लाश फर्श पर पड़ी थी। खून फैला हुआ था। परिजनों की मदद से महिला को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ बता दिया।

 

उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा (22) दिल्ली में रहता है। वह वहां पर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। जबकि दो बच्चे एक बेटा 12वीं और बेटी 11वीं में पढ़ते हैं। वे अपने पेरेंट्स के साथ घर पर ही रहते हैं। उनकी उम्र 20 और 18 साल के करीब है।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हाईकोर्ट में उसकी प्रैक्टिस ठीक से नहीं चल रही थी। वकालत न चलने को लेकर घर में रोज विवाद होता। घर का खर्च चलाने के लिए ईंट की सप्लाई का काम भी शुरू किया था, लेकिन वह भी ठीक से चल नहीं रहा था। घटना के वक्त भी शराब और खाना को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में बंदूक से गोली चल गई। वकील ने घटना को हादसा बताया है।