श्रीलंकाई नौसेना ने 47 लोगों को किया गिरफ्तार…

श्रीलंकाई नौसेना ने 47 लोगों को किया गिरफ्तार…

कोलंबो, 28 जून। श्रीलंका की नौसेना ने देश के पश्चिमी तट में नेगोंबो के समुद्र के रास्ते से अवैध रूप से ऑस्ट्रेलिया जाने की कोशिश करने वाले 47 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दैनिक समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ ने मंगलवार को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। उसने नौसेना के हवाले से बताया कि सोमवार को मछली पकड़ने वाली एक संदिग्ध नौका को रोका गया, जो अवैध रूप से प्रवासियों को ले जा रही थी।

इस दौरान, श्रीलंका नौसेना ने 47 लोगों को गिरफ्तार किया जिनमें छह महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं।

रिपोर्ट में बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया जाने वाले सभी लोग तमिल बहुल शहरों जाफना, किलिनोच्ची, मन्नार और बट्टिकलोआ सहित श्रीलंका के कई इलाकों से थे। इन सभी को कोलंबो हार्बर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…