अपहरण करने के बाद नाबालिग लड़की से रेप…

अपहरण करने के बाद नाबालिग लड़की से रेप…

आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

नोएडा, 17 जून। फेज-3 पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सेक्टर-59 से गिरफ्तार किया है। पुलिस पिछले काफी समय से उसकी तलाश में थी। थाना प्रभारी ने बताया कि 12 मई को एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सुनीलराम उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जैसे-तैसे उनकी बेटी आरोपी के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-59 से गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में हरौला गांव में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…