यूपी पुलिस के रिटायर्ड चालक के घर गोली दागी…

यूपी पुलिस के रिटायर्ड चालक के घर गोली दागी…

लोनी, 11 जून। दो बदमाशों ने यूपी पुलिस के रिटायर्ड चालक के घर पहुंचकर गोलियां दागी, जिसमे उसके परिजन बाल-बाल बचे। पीडि़त ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी है। लोनी थाने की अशोक विहार कॉलोनी निवासी राजबीर सिंह यूपी पुलिस में चालक के पद से रिटायर्ड है। उन्होंने बताया कि छह जून की रात 10.30 बजे उनके घर दो बदमाश पहुंचे तथा बंद दरवाजे के अंदर तमंचे से दो गोलियां दागी। हालांकि गोली परिवार के किसी सदस्य को नहीं लगी। वारदात के समय वह दूसरे मकान में सो रहे थे। पीडि़त ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लोनी थाने में कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…