वर्ल्ड कर्लिंग टूर में मिक्स्ड डबल्स के पदक विजेता सम्मानित…

वर्ल्ड कर्लिंग टूर में मिक्स्ड डबल्स के पदक विजेता सम्मानित…

नई दिल्ली, 11 जून। कर्लिंग फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष और रेलिगेयर एंटरप्राइज़ेस लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रश्मी सलूजा ने रेलिगेयर की ओर से 21वें कज़ाकिस्तान कर्लिंग कप, वर्ल्ड कर्लिंग टूर में मिक्स्ड डबल्स 2022 के पदक विजेता को सम्मानित किया और उसके बाद भारत-कज़ाकिस्तान कर्लिंग चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय कर्लिंग टीम को विदाई दी।

इस समारोह में भारतीय ओलिम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता मुख्य अतिथि थे और ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त भी इस अवसर पर मौजूद थे। 21वां कज़ाकिस्तान कर्लिंग कप वर्ल्ड कर्लिंग टूर मिक्स्ड डबल्स 2022 का आयोजन 26 से 29 मई को हुआ था। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम उपविजेता रही।भारत के सबसे विविध और विशेष वित्तीय सेवा व्यवसाय कर्लिंग फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया की अध्यक्ष और रेलिगेयर एंटरप्राइज़ेस लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रश्मी सलूजा ने विजेता टीम को शुक्रवार रात एक शानदार समारोह में सम्मानित किया।

चैंपियन पहलवान और पद्मश्री पुरस्कार विजेता योगेश्वर दत्त, ओलिम्पिक और राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेता और भारतीय ओलिम्पिक संघ के महासचिव राजीव मेहता इस समारोह में कुछ मुख्य प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। रेलिगेयर खेलों की संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कारों से सम्मानित करने में दृढ़ विश्वास रखता है। यह आयोजन कर्लिंग खेल का अभ्यास करने वालों को मान्यता देकर भारत में कर्लिंग के खेल को समर्थन देने और उसे लोकप्रिय बनाने के रेलिगेयर की कोशिशों का एक हिस्सा था। ‘कज़ाकिस्तान मिक्स्ड डबल्स कर्लिंग कप’ वर्ल्ड कर्लिंग टूर का हिस्सा है जो एलीट कर्लिंग में दुनिया के सबसे हाई-प्रोफ़ाइल इवेंट्स को आपस में जोड़ता है। वर्ल्ड कर्लिंग फ़ेडरेशन की ओर से आयोजित इस मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में दुनिया भर की राष्ट्रीय टीम्स की भागीदारी होती है।

इस समारोह में टीम की जर्सी का अनावरण करते हुए, डॉ. रश्मि सलूजा ने कहा, ‘हम वर्ल्ड कर्लिंग टूर में भारतीय मिक्स्ड डबल्स टीम की जीत से बेहद खुश हैं। मैं भारतीय दल को उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ। रेलिगेयर परिवार भावविभोर है कि वह भारत में कर्लिंग खेलों के विकास का एक हिस्सा है और मैं आने वाले वर्षों में टीम इंडिया के लिए और ज़्यादा सफलता की कामना करती हूँ। रेलिगेयर में, हमारा मानना है कि किसी देश की आर्थिक प्रगति सीधे उसके नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण से प्रभावित होती है। खेल स्वस्थ जीवनशैली की कुंजियों में से एक होते हैं, जो देश के आर्थिक विकास में सीधे योगदान देते हैं।’

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…