शिल्पी और श्वेता के गाने ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम…

शिल्पी और श्वेता के गाने ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम…

मुंबई, 10 जून। भाजपुरी फिल्मों की मशहुर गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री श्वेता महारा का गाना “बर्बाद कैईसे होखल जाला” गीत काफी मशहूर हो रहा है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी यह गीत फिलहाल इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। गाने को दर्शकों का भारपूर प्यार मिल रहा है। गाने को रिच लोकेशंस पर फिल्माया गया है। सांग में अभिनेत्री के साथ बीच बीच में शिल्पी राज भी नजर आ रही हैं। इस गीत को अपने दिल की गहराइयों से विजय चौहान ने लिखा है। जिनके सभी गीत आज के समय के सबसे बड़े हिट साबित हो रहे हैं। जिस खूबसूरती के साथ ये गाना लिखा गया है उसी खूबसूरती के साथ इसमें श्वेता ने परफॉर्म भी किया है। ‘बर्बाद कईसे होखल जाला’ का म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है, जबकि निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशन निर्देशक भोजपुरिया का है। प्रचार प्रसार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है। वहीं कोरियोग्राफी गोल्डी और बॉबी की है। वहीं मीत जी ने इसे एडिट किया है। आपको बता दें कि शिल्पी राज ने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के साथ मिलकर काला साड़ी, गोदनवा, बदरवा, कजरवा, नजरवा, रेलिया रे जैसे कई हिट सांग दिए हैं। इसके साथ ही भोजपुरी फिल्म पंख के भी अधिक से अधिक गानों को शिल्पी राज ने ही अपनी मधुर आवाज दी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…