आश्रम 3 के आते ही बॉबी देओल ने शेयर किया आश्रम 4 का टीजर, देखें क्या है खास…

आश्रम 3 के आते ही बॉबी देओल ने शेयर किया आश्रम 4 का टीजर, देखें क्या है खास…

मुंबई, 03 जून। बॉबी देओल की पॉप्युलर वेब सीरीज एक बदनाम… आश्रम की तीसरी किस्त आ चुकी है। इसके साथ ही शुक्रवार को इसके सीजन 4 का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर करीब 1 मिनट का है। इसमें बॉबी देओल खुद को भगवान बता रहे हैं। वहीं त्रिधा चौधरी की थोड़ी सी झलक दिखाई दी है। वहीं टीजर में पम्मी पहलवान यानी अदिति पोहनकर ने लोगों का ध्यान खींचा। पम्मी बाबा के आश्रम में वापस आ गई है और बाबा के जाल में फंसी दिख रही है। वहीं सब उसे समझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं और वापस जाने को बोल रहे हैं।

बॉबी देओल और एमएक्स प्लेयर ने आश्रम 3 की स्ट्रीमिंग के साथ आश्रम 4 का टीजर शेयर कर दिया है। कैप्शन के साथ लिखा है, बाबा अंतर्यामी हैं, वो आपके मन की बातें जानते हैं इसलिए आश्रम3 के एपीसोड्स के साथ आश्रम4 की झलक भी साथ लाए हैं। टीजर की शुरुआत में बॉबी देओल निराला बाबा के रूप में दिखाई दे रहे हैं और उनके जयकारे लगाए जा रहे हैं। इसके बाद वह बोलते हैं, भगवान हम हैं, तुम्हारे कानों से ऊपर स्वर्ग बनाया है मैंने, भगवान को कैसे अरेस्ट कर सकते हो। टीजर में पम्मी पहलवान की आश्रम में वापसी दिखाई गई है। वह दुलहन बनती भी दिख रही हैं।

टीजर पर लोगों ने कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, जैसे सीजन 1 और 2 2019 में बैक टु बैक शूट कर लिया था, अब इन लोगों ने सीजन 3 और 4 शूट कर लिया है। गुड जॉब। कुछ लोगों ने यह भी लिखा है कि सीजन 4 भी आ रहा है, हमें तो लगा था कि सीजन 3 ही आखिरी होगा।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…