पेरू में 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप…

पेरू में 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप…

लीमा, 27 मई। पेरू के पुनो क्षेत्र में रिक्टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसमें जान-मसल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेरू के भूभौतिकीय संस्थान (आईजीपी) ने कहा कि भूकंप गुरुवार सुबह 7.02 बजे दर्ज किया गया था, जिसका केंद्र मेलगार प्रांत के अयाविरी शहर से 20 किमी उत्तर पूर्व में और 240 किमी की गहराई में था।

नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर ने कहा कि भूकंप मेलगर प्रांत के अयाविरी, असिलो और अजांगारो जिलों में और मध्यम रूप से ओरुरिलो, पुकारा, तिरापिता और सैन जोस में महसूस किया गया।

आईजीपी अध्यक्ष हर्नाडो टवेरा ने कहा कि, भूकंप की तीव्रता के बावजूद हमें नुकसान की कोई जानकारी नहीं है, हालांकि इसने बोलीविया की सीमा से लगे क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ा दी।

इस बीच, प्रशासन ने मुख्य भूकंप के बाद आने वाले संभावित झटकों का सामना करने के लिए आबादी से शांत रहने का अपने ट्विटर अकाउंट पर आह्वान किया है, क्योंकि सरकार संभावित हताहतों या भौतिक क्षति के मूल्यांकन का समन्वय कर रही है।

पेरू, पैसिफिक रिंग ऑफ फायर नामक क्षेत्र में स्थित है, जहां दुनिया की लगभग 85 प्रतिशत भूकंपीय गतिविधि दर्ज की जाती है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…