नार्थ इंडिया की खूबसूरत वादियों में उठाए गर्मियों की छुट्टियों का आनन्द…

नार्थ इंडिया की खूबसूरत वादियों में उठाए गर्मियों की छुट्टियों का आनन्द…

घूमना लोगों को हमेशा ही अच्छा लगता है। हमेशा एक छोटी-छोटी ट्रीप मन को बहुत ही शांति पहुंचाती है। मौसम के बदलने से जगह की खूबसूरती भी बदलती है। एक खुशनुमा मौसम किसी भी जगह पर घूमने के लिए बहुत ही अच्छा होता है और वैसे भी मार्च में नार्थ का मौसम बहुत ही मजेदार होता है, ना बहुत ज्यादा ठंड होती है और ना ही गर्मी। मार्च बहुत ही अच्छा समय होता है कहीं घूमने जाने के लिए। तो आइए नार्थ-इंडिया के कुछ ऐसे जगहों के बारे में जानते हैं जहां आप मार्च के महीनें में घूमने जा सकते हैं।

राजस्थान

राजस्थान रॅायल हेरिटेज का प्रतीक है। इसमें कोई शक नहीं है कि यह शहर टूरिस्ट के लिए बहुत बड़ा अटरैक्शन है। यहां हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। यहां पर मार्च के महीने में बहुत सारे पर्व मनाए जाते हैं जैसे- एलिफैंट फेस्टीवल, सीतली माता फेयर आदि।

मनाली

मनाली एक बहुत ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यह एडवेंचर से भरी हुई जगह हैं जैसे- ट्रैकिंग, स्कीइंग, पैरा ग्लाइडिंग आदि कराई जाती है। हिमाचल प्रदेश में बसा एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस जो बरसों से अपनी खूबसूरती और हरियाली से लोगों को अपनी ओर खींचती लाई है। मनाली जो दिल्ली से साढ़े पांच सौ किलोमीटर की दूरी पर है उसे रंगबिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। आप भी कहीं जाने की बात सोच रहे हैं तो आपके लिए हिमाचल प्रदेश का मनाली एक अच्छी जगह साबित हो सकती है।

दार्जिलिंग

दार्जिलिंग एक बहुत ही पॅापुलर हिल स्टेशन है। यह हिमालयन रेंज में लोकेटेड है। यहां से कंचनजंघा बहुत ही खूबसूरत लगता है- दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी हिमालय की चोटी है। दार्जिलिंग अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढकी हिमालय, और चाय बागानों के लिए मशहूर है। यहां हर साल देश-विदेश से लाखों टूरिस्ट आते हैं। दार्जिलिंग गर्मियों के मौसम में जाना बेस्ट होता है।

शिमला

शिमला एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह जगह अपने समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है और कुछ अच्छी फोटोग्राफी में लिप्त करने योग्य खूबसूरत स्थल भी हैं। शिमला हनीमून कपल्स के लिए एक स्वर्ग है जहां वह ज्यादा से ज्यादा तस्वीर लेकर अपने ट्रीप को कैप्चर कर सकते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य के निचले हिमालय की तलहटी में स्थित है। लोग अपने मन और आत्मा की शांति के लिए यहाँ आते हैं। यहां पर बहुत सारे ऐडवेंचर गतिविधियां कराई जाती हैं जैसे वन ट्रेकिंग, माउंटेन बाइकिंग, वाटर राफ्टिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और बंजी जंपिंग।

नैनीताल

नैनीताल, उत्तराखंड का एक बहुत ही फेमस टूरिस्ट प्लेस है। नैनी शब्द का अर्थ है आँखें और ताल का अर्थ है झील। नैनीताल को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। बर्फ से ढ़के पहाड़ों के बीच बसा यह जगह झीलों से घिरा हुआ है। इनमें से सबसे प्रमुख झील नैनी झील है जिसके नाम पर इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा है। यहां जाने का बेस्ट समय गर्मिसों का होता है। यहाँ आप रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, रोपवे और बोटिंग का भरपूर मजा उठा सकते हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…