गाजीपुर में एसएसबी के जवान की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या

लखनऊ। हिन्द वतन समाचार…

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला में एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने लूट दौरान एक एसएसबी के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही सशस्त्र सीमा बल (SSB) का जवान लहूलुहान होकर गिर गया। घटना से इलाके में हडकंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जवान का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद लुटेरे जवान की बाइक लूट कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की तलाश के साथ ही तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश गिरफ्तार कर जेल भेजे जायेंगे।

जानकारी के मुताबिक, घटना करंडा थाना क्षेत्र की है। यहाँ गल्लाहपुर धरम्मरपुर कटारिया के रहने वाले राम निषाद (30) पुत्र राजनाथ निषाद सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में उत्तराखंड में तैनात थे। वह इस समय अपने घर आये हुए थे। बताया जा रहा है कि जब जवान अपनी बाइक से जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे लूटने का प्रयास किया। जब जवान बदमाशों से भिड़ गया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही जवान घायल होकर गिर गया। इतने में बदमाश उसकी बाइक लूटकर फरार हो गए। हत्या की वरदारत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जवान को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं हत्या की सूचना मिलते ही मृत जवान के घर में कोहराम मचा हुआ है।