जेल में रेप के आरोपी छात्र ने फांसी लगा दी जान…

जेल में रेप के आरोपी छात्र ने फांसी लगा दी जान…

बैरक के पीछे पानी के पाइप में गमछे से लटका मिला…

मजिस्ट्रेट जांच के आदेश…

कन्नौज (उत्तर प्रदेश), 02 मई। एक लड़की के कथित उत्पीड़न और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कन्नौज जिला जेल में बन्द एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने सोमवार को बताया कि दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद अभिनव उर्फ प्रखर सिंह (21) का शव रविवार की शाम लगभग सात बजे बैरक के पीछे पानी की पाइप लाइन में गमछे से बनाए गए फंदे से लटकता पाया गया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

सूत्रों के मुताबिक इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला अभिनव उर्फ प्रखर सिंह कक्षा 12वीं का छात्र था, उसके खिलाफ गांव की एक लड़की ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था और गत 24 मार्च को 12वीं की परीक्षा का पहला पेपर था, उसी दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उसे जेल में बैरक नंबर 20 में रखा गया था। रविवार शाम सात बजे के बाद जेल के वार्डन सत्यपाल सिंह ने बैरक के पीछे पाइप लाइन से फांसी पर उसे लटका देखा। जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा जिला जेल पहुंचे और अधिकारियों से उन्होंने बातचीत की।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…