रूस ने मारियुपोल से 945 लोगों को सुरक्षित निकाला…

रूस ने मारियुपोल से 945 लोगों को सुरक्षित निकाला…

मॉस्को, 17 अप्रैल। रूसी राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख मिखाइल मिज़िंतसेव ने कहा कि रूस ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन के मारियुपोल शहर से 945 नागरिकों को निकाला। जिसके बाद अभी तक निकाले गए नागिरकों की कुल संख्या 1,39,678 हो गई।

श्री मिज़िंत्सेव ने कहा,”मारियुपोल से पूर्व की ओर मानवीय गलियारे के माध्यम से बिना यूक्रेन की मदद से हमने पहले ही 1,39,678 लोगों को निकाले हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 945 लोग शामिल हैं।”

जानकारी के अनुसार, विशेष सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से यूक्रेन के खतरनाक क्षेत्रों और डोनेट्स्क तथा लुहान्स्क गणराज्यों से रूस में निकाले गए नागरिकों की संख्या शनिवार को बढ़कर 8,37,157 हो गई।

उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने नौ देशों के 6,198 विदेशी नागरिकों को बंधक बना रखा है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…