दो भाइयों चवन्नी व अठन्नी ने मारी पिता.पुत्रों को गोली, गंभीर…

दो भाइयों चवन्नी व अठन्नी ने मारी पिता.पुत्रों को गोली, गंभीर…

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में दुहाई फाटक के पास सोमवार देर रात कुत्ता भौकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता व दो पुत्रों को गोली मार दी। घायल पिता.पुत्रों को पहले संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत बिगडऩे पर उन्हें मंगलवार तडक़े दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त पक्ष की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी भाइयों चवन्नी व अठन्नी को गिरफ्तार कर पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है।

विजयनगर थानाक्षेत्र के सर्वोदय नगर निवासी सुशील गोवंश पालन का काम करते हैं। उनके पास कई गोवंश हैं और वह गोवंश का दूध भी बेचते हैं। वह अखिल भारतीय सर्वदलीय गोरक्षा महाभियान समिति से भी जुड़े हुए हैं। सुशील अपने दो बेटों अमन (19) व तरुण (14) के साथ दुहाई फ ाटक के पास झुग्गी डालकर रहते हैं और आसपास के जंगलों में गोवंश को चराते हैं। पिछले कुछ दिन से उनका सदरपुर निवासी शिवम उर्फ चवन्नी व सत्यम उर्फ अठन्नी से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा भी हो चुका था। झगड़े का कारण सुशील का कुत्ता बताया गया है।

बताया गया है कि जब भी शिवम व सत्यम वहां से गुजरते थे तो कुत्ता उनपर भौंकता था। इस बात को लेकर कई बार दोनों कुत्ते व उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके थे। सोमवार देर रात करीब 1 बजे दोनों आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मौके से गुजरे। इस दौरान कुत्ता फि र उनपर भौंकने लगा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें चवन्नी व अठन्नी ने सुशील के सीने में गोली मार दी। विरोध करने पर दोनों ने अमन को भी गोली मार दी। इस पर तरुण पुलिस को बुलाने की धमकी देकर भागा तो आरोपियों ने उस पर भी गोली चला दी। गोली तरुण के कूल्हे में लगी। देर रात को हुई फ ायरिंग के बाद क्षेत्र में अफ रा.तफ री मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से तीनों को जीटीबी अस्पताल के लिए रेफ र कर दिया गया। सुशील की पत्नी कुंतेश ने सत्यम व शिवम को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ कविनगर अवनीश कुमार का कहना है कि जीटीबी अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। तहरीर के आधार पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ चल रही है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…