पांच करोड़ रुपये की अज्ञात संपत्ति अर्जित करने के आरोप में…

पांच करोड़ रुपये की अज्ञात संपत्ति अर्जित करने के आरोप में…

सरकारी इंजीनियर गिरफ्तार…

भुवनेश्वर, 09 अप्रैल। भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में ओडिशा जल संसाधन विभाग के सहायक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सतर्कता अधिकारियों ने भुवनेश्वर में कार्तिकेश्वर राउल के घर पर छापा मारा। आरोप है कि उसने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक यानी पांच करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की है।

अधिकारियों के मुताबिक, राउल के घर से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की गई है, जो ओडिशा के सतर्कता इतिहास में जब्त सबसे अधिक नकदी है।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान राउल के घर से 580 ग्राम के सोने के 20 बिस्कुट समेत अन्य कीमती सामान भी बरामद किए गए।

राउल गंजम जिले के भंजानगर में सिंचाई मंडल में सहायक इंजीनियर हैं। उन्हें शुक्रवार को भुवनेश्वर के विशेष सतर्कता न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। राउल और अन्य पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून-1988 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…