स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का निशुल्क…

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का निशुल्क…

प्रवेश प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में करवाने हेतु 1 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल तक सर्व शिक्षा अभियान…

5 अप्रैल 2022 बंथरा सरोजनी नगर स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत 6 से 14 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं का निशुल्क प्रवेश प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में करवाने हेतु 1 अप्रैल 2022 से 30 अप्रैल तक सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान चल रहा है जिसका उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों का नामांकन विद्यालय तक करवाना है।
स्कूल चलो अभियान के तहत आज ब्लॉक सरोजनीनगर मे स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी। रैली का शुभारम्भ खंड विकास अधिकारी नीति श्रीवास्तव, खंड शिक्षाधिकारी राममूर्ति यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। सरोजनीनगर ब्लॉक के बंथरा के प्राथमिक वा जूनियर विद्यालय के बच्चों ने रैली मे प्रतिभाग किया। गांव भ्रमण के दौरान अभिभावकों व बच्चों को जागरूक किया गया की निशुल्क पाठ्य पुस्तक बस्ता ड्रेस के साथ ही खेल की उन्नत सामग्री से युक्त प्राथमिक विद्यालय में एडमिशन कराने पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।
ब्लॉक स्तरीय रैली मे ए आर पी उदय प्रताप सिंह, शुचिता त्रिपाठी, शिक्षक प्रतिनिधि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मंडल कार्यकारी अध्यक्ष रीना त्रिपाठी , प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुधांशु मोहन, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की सरोजनीनगर अध्यक्षा रेखा शुक्ला, प्रधानाध्यापक कौशल किशोर श्रीवास्तव, ललित शर्मा,निर्मल जीत कौर, प्रिया सिंह, संगीता अवस्थी सहित बीआरसी बंथरा प्रांगण के दोनों स्कूलों के सभी शिक्षक शिक्षामित्र अनुदेशक सहित कई विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे उपस्थित रहे।
चरणबद्ध तरीके से ब्लॉक के सभी विद्यालयों में इस अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। सर्वाधिक बच्चों का नामांकन करने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया जाएगा। अभियान के तहत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने और प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगे और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देंगे।
आबादी के आधार पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके तहत राज्य में 04 अप्रैल, 2022 से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की जा रही है। अभियान के तहत स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी, साथ ही छात्रों को यूनिफॉर्म और जूते-मोजे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, शौचालय, पेयजल, पर्याप्त फर्नीचर और स्मार्ट क्लास जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्ध सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री की योजना के अनुसार, स्कूल चलो अभियान का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 फीसदी नामांकन सुनिश्चित करना है।@रीना त्रिपाठी

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…