राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़े लसिथ मलिंगा, फ्रेंचाइजी ने दी प्रतिक्रिया…

राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़े लसिथ मलिंगा, फ्रेंचाइजी ने दी प्रतिक्रिया…

जयपुर, 16 मार्च। राजस्थान रॉयल्स के नए गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा टीम के साथ जुड़ गए हैं। आईपीएल 2022 से पहले वो तैयारियों के लिए राजस्थान रॉयल्स कैंप में पहुंच गए हैं। फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पेज के जरिए इसकी जानकारी दी। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के लिए लसिथ मलिंगा को अपना गेंदबाज़ी कोच नियुक्त किया है। मलिंगा ने आखिरी बार 2019 में आईपीएल खेला था। पिछले साल सितंबर में उन्होंने सभी तरह के क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। मलिंगा पहली बार किसी टीम के साथ कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले मलिंगा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी एक सीजन मेंटर की भूमिका निभाई थी। 2018 के सीजन में मलिंगा को आईपीएल में किसी ने नहीं खरीदा था और उसके बाद मुंबई ने उन्हें अपना मेंटर बनाया था। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने की वजह से राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर मुंबई का भी जिक्र किया। फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, आपको बता दें कि लसिथ मलिंगा ने अपने आईपीएल करियर में केवल मुंबई के लिए ही खेला है। 2008 में वह पहली बार टीम के साथ जुड़े थे और 2020 तक टीम के साथ बने रहे। यह बात अलग है कि 2020 में उन्होंने निजी कारणों से आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया था। मलिंगा ने 122 मैचों में 170 विकेट लिए हैं और लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। गौरतलब है कि मलिंगा ने आईपीएल के तीन सीजन मिस किए हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने विकेट 20 से कम की औसत और 7.14 की इकॉनमी के साथ हासिल किए हैं।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट