तीन साल की मासूम से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म…

तीन साल की मासूम से ट्यूटर ने किया दुष्कर्म…

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा…

नई दिल्ली, 12 मार्च। दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन साल की मासूम बच्ची को एक वहशी ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को पीसीआर नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। हालांकि पुलिस ने इस बात से इंकार किया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महज तीन साल की मासूम बच्ची के साथ हुई इस घटना से सभी सकते में हैं। सूत्राें की मानें ताे प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी कुछ दवाइयों का सेवन करता था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर आसपास के लाेगाें में आक्राेश है। पंजाबी बाग इलाके में रेप की घटना पर वेस्ट जिले के डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि आरोपी लड़के की उम्र 21 साल है। वह बच्ची के घर पर बच्ची के साथ साथ दूसरे बच्चों को पढ़ाने आया करता था। उन्होंने इस बात से साफ तौर पर इंकार किया कि घटना के बाद खुद आरोपी ने पुलिस को कॉल किया था। उन्होंने बताया कि आरोपी को शिकायत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी ने बताया कि वारदात शुक्रवार सुबह की है। कुछ घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…