उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ महिला इकाई “के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर…

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ महिला इकाई “के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर…

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं को “विशिष्ट महिला सम्मान” से नवाजा गया…

साहित्य क्षेत्र की पदम श्री डॉ. विद्या बिंदु सहित
व्यापार ,चिकित्सा, शिक्षा, रंगकर्म, खेल जगत, पत्रकारिता, नगर निगम प्रशासन, फैशन डिजाइनिंग, वास्तु शास्त्र, साहित्य, समाज सेवा , काव्य एवं राजनीति सहित अनेक विधाओं में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को “विशिष्ट महिला सम्मान” से आदर्श व्यापार मंडल की लखनऊ महिला इकाई ने सम्मानित किया

महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे रही हैं :संजय गुप्ता
“उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, लखनऊ महिला इकाई” के तत्वाधान में विश्व महिला दिवस के अवसर पर राजधानी के इंडिया अवध होटल, सप्रू मार्ग लखनऊ में “विशिष्ट महिला सम्मान समारोह “का आयोजन हुआ
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों व्यापार,
चिकित्सा, शिक्षा, नगर निगम प्रशासन, खेल जगत, साहित्य ,पत्रकारिता, पुलिस प्रशासन, राजनीति, समाज सेवा ,रंगमंच, काव्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “विशिष्ट महिला सम्मान” से नवाजा गया
समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे अतिथियों का स्वागत संगठन की महिला नगर इकाई की अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल एवं प्रभारी श्रीमती अभिलाषा गुप्ता ने किया मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “विशिष्ट महिला सम्मान” से नवाजा गया इस अवसर पर बोलते हुए संजय गुप्ता ने कहा महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं महिलाएं सशक्त हो गई हैं यदि अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाएंगे तो निश्चित रूप से समाज मजबूत होगा

संगठन की नगर अध्यक्षा श्रीमती अनिला अग्रवाल ने बताया साहित्य क्षेत्र से पदम श्री से सम्मानित डॉ. विद्या बिंदु सिंह एवं साहित्य क्षेत्र से ही डॉ. अर्चना मिश्रा ,चिकित्सा क्षेत्र से राजधानी के पीजीआई अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉ. मंदाकिनी प्रधान एवं मेदांता अस्पताल की मशहूर चिकित्सक डॉ. रुचिता शर्मा नगर निगम प्रशासन से नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा सिंह , शिक्षा क्षेत्र से इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय की निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह, राजनीति के क्षेत्र से राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता बंसल, काव्य के क्षेत्र से कवित्री श्रीमती व्याख्या मिश्रा, समाज सेवा के क्षेत्र से श्रीमती नम्रता पाठक (कैबिनेट मंत्री श्री बृजेश पाठक जी की पत्नी) एवं श्रीमती कस्तूरी सिंह ,फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र से श्रीमती शिखा सूरी ,वास्तु शास्त्र के क्षेत्र से डॉ. लिपिका मेहरोत्रा, रंगमंच के क्षेत्र से अनन्या ठाकुर, पत्रकारिता के क्षेत्र से हिंदुस्तान समाचार पत्र की वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती अरशाना आनंद एवं पोर्टल पत्रकार श्रीमती अर्चना कश्यप एवं एंकरिंग के क्षेत्र से कुमारी ऐश्वर्या ठाकुर, व्यापार जगत से श्रीमती अनुपमा सिंह एवं श्रीमती अंजलि रस्तोगी को “विशिष्ट महिला सम्मान “से नवाजा गया

तथा इस अवसर पर व्यापार के क्षेत्र से संगठन की 30 महिला पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया संगठन के पदाधिकारियों में सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से कु. शिखा मिश्रा ,श्रीमती सुनीता राय, श्रीमती अंजलि मौर्या, श्रीमती मीनू सक्सेना, कु. दीक्षा सक्सेना, श्रीमती मनोरमा मिश्रा, श्रीमती वर्तिका शुक्ला, श्रीमती कविता जैन, श्रीमती रीमा अग्रवाल, श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती अंतरा शर्मा, श्रीमती नेहा रस्तोगी, श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्रीमती रेनू सिंह ,श्रीमती रितु ठाकुर ,श्रीमती पुनीता भटनागर, श्रीमती आरती कपूर, श्रीमती रजनी गुप्ता, श्रीमती दीपमाला केसरवानी, श्रीमती सरिता सिंह, श्रीमती सुनीता चंद्रा, श्रीमती समीना खातून, श्रीमती अन्नपूर्णा अवस्थी, श्रीमती रूपाली गुप्ता श्रीमती प्रेरणा त्रिपाठी, श्रीमती सुष्मिता सिंह, प्रियम पांडे, तृप्ति मिश्रा, आस्था ,श्रेया केसरवानी दिव्या मोनिका सिंह, कंचन यादव रही

संजय गुप्ता

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…