प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड जीत के लिए हुआ हवन का आयोजन…

प्रदेश में भाजपा की प्रचण्ड जीत के लिए हुआ हवन का आयोजन…

    विधायक जयदेवी कौशल भी पहुंची कार्यक्रम में 👆 आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा से आशीर्वाद लेते हुए अंजू सिंह, जितेंद्र शुक्ला, सिराज अहमद एवं दिनेश विश्वकर्मा 👆                                 

लक्ष्मी अपार्टमेंट में केंद्रीय मंत्री, विधायक, प्रत्याशियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद…

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत की कामना के साथ रविवार को विकासनगर में लक्ष्मी अपार्टमेंट में विद्यांत हिंदू डिग्री कालेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष/वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिपाठी की ओर से कराए गए हवन में आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा के सानिध्य में केंद्रीय शहरी आवास राज्य मंत्री कौशल किशोर, विधायक नीरज वोरा, विधायक जयदेवी कौशल, पश्चिम विस से प्रत्याशी अंजनी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भाजपा समर्थक शामिल हुए।
कार्यक्रम में मलिहाबाद प्रधान संघ प्र. अखिलेश ‘अंजू सिंह’, बड़ी गढ़ी के प्रधान प्र. जितेंद्र शुक्ला, अल्लूपुर के प्रधान प्र. दिनेश विश्वकर्मा एवं बख्तियारनगर के प्रधान प्र. सिराज अहमद सहित भाजपा संगठन के अनेक नेता सम्मलित रहे। सभी ने आचार्य इंदु प्रकाश मिश्रा का आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम आयोजक अनुपम त्रिपाठी एवं उनके सहयोगियों प्रेम शंकर दिर्वेदी, प्रेम प्रकाश, कृति त्रिवेदी, बृजेन्द्र सोनकर, वीरेंद्र दीक्षित, मुन्ना एवं इलियास ने अतिथियों का स्वागत करने के साथ सभी का आभार व्यक्त किया।
भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के अलावा लखनऊ के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी भाग लिया इस अवसर पर कार्यक्रम में भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए एवं कार्यक्रम में आए लोगों को आयोजक वरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिपाठी ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

“हिंद वतन समाचार” की रिपोर्ट, , ,