पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार…

पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार…

नोएडा, 21 फरवरी। सेक्टर-10 में बीते वर्ष महिला का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। इस मामले में महिला के पिता ने बेटी के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद पत्नी को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-10 में 33 वर्षीय कांति का शव जुलाई 2021 को घर से बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। महिला के ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात पुलिस को बताई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने बेटी के पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगा सेक्टर-20 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जांच कर रही पुलिस टीम को पता चला कि मामला महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने का है। पुलिस ने रविवार रात एक सूचना के आधार पर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…