आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए…

आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए…

नयी दिल्ली, 21 फरवरी। आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास 2,200 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के दस्तावेज जमा कराए हैं।

आर्कियन विशेष प्रकार के समुद्री रसायन की विनिर्माता कंपनी है।

आईपीओ के तहत 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक और निवेशक 1.9 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। इनमें इंडिया रिसर्जेंस फंड भी शामिल है जो पीरामल ग्रुप और बेन कैपिटल का संयुक्त उद्यम है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कंपनी आईपीओ से 2,000 से 2,200 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

आर्कियन इस राशि का इस्तेमाल अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए करेगी।

आर्कियन ब्रोमाइन, औद्योगिक नमक और सल्फेट ऑफ पोटाश की प्रमुख उत्पादक और निर्यातक कंपनी है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…