पल्स पोलियो अभियान 27 से…

पल्स पोलियो अभियान 27 से…

बलरामपुर, 19 फरवरी। विश्व पोलियो उत्मूलन के तहत 27 फरवरी से “पल्स पोलियो अभियान” चलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया कि, पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस 27 फरवरी को बूथ के द्वारा तथा 28 फरवरी 2022 एवं 01 मार्च 2022 को गृह भेंटकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया जायेगा।

उन्होंने पल्स पोलियो अभियान का आयोजन के लिए कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी आवश्यक तैयारी करने हेतु अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया। पल्स पोलियाे अभियान के सफल संचालन के लिए माईक्रोप्लान बनाने, लॉजिस्टिक सामग्री उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार की गतिविधि कराने, अंतर्विभागीय समन्वय व सहयोग हेतु संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। डॉ. बसंत कुमार सिंह ने जिले के आम जनता से अपील की है कि वे 27 फरवरी को अपने नजदीकी पल्स पोलियो बूथ पर शून्य से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो के दो बूंद अवश्य पिलायें।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…