चेहरे से लेकर पैर तक बुरी तरह घायल नजर आईं सनी लियोनी! वीडियो देख परेशान हुए फैंस…

चेहरे से लेकर पैर तक बुरी तरह घायल नजर आईं सनी लियोनी! वीडियो देख परेशान हुए फैंस…

मुंबई, 17 फरवरी। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले सितारों में से एक हैं। काम के साथ सनी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने का एक भी मौका हाथ से जानें नहीं देती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े पोस्ट से लेकर पर्सनल लाइफ तक की फोटोज़ शेयर करने में सनी कभी पीछे नहीं हटती हैं। यही नहीं सनी अपने प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सनी के इस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके शरीर पर कई सारे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके फेस से लेकर पैरों तक काफी चोट दिखाई दे रही है। सनी की जींस फटी हुई है और घुटने में काफी गहरी चोट दिख रही है। वहीं उनकी जींस पर खून साफ दिखाई दे रहा है। इस दौरान उनके साथ एक महिला भी नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। अगर आप भी सनी के इस वीडियो को देखकर परेशान है तो हम आपको बता दें कि सनी पूरी तरह से ठीक हैं। ये सारी नकली हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा है, ‘कुछ रोमांचक जल्द ही आ रहा है!’ इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि ये उनके किसी आने वाले प्राजेक्ट का हिस्सा है।

आपको बता दें कि सनी लियोनी को अक्सर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। सनी अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं सनी लियोनी ‘बिग बॉस 5’ का हिस्सा रह चुकी हैं। इसी दौरान ही उन्हों फिल्म ‘जिस्म 2’ के लि​ए ऑफर मिला था। इसी फिल्म के साथ ही सनी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…