ये है भारत की खूबसूरत जगहें जहां जाकर आपका मन भी हो जाएगा खुश ऋषिकेश…

ये है भारत की खूबसूरत जगहें जहां जाकर आपका मन भी हो जाएगा खुश ऋषिकेश…

छुट्टियों का मतलब सिर्फ मौज-मस्ती ही नहीं है। और जब गर्मी की छुट्टियों की बात हो तो बच्चे ही नहीं बड़े भी इसमें शामिल होकर शहरी जीवन की भागमभाग से दूर जाकर जीवन का आनंद लेना चाहते हैं। यकीनन छुट्टियां हमें तरोताजा कर देती हैं। लेकिन ये छुट्टियां सिर्फ बोरियत दूर करने के लिए नहीं रहीं। इन दिनों लोग कुछ रोमांचक करना चाहते हैं। साहसिक कार्य और खेल-कूद जैसा कुछ हो जाए तो इन छुट्टियों में मानों बचपन लौट आता है। भारत में ऐसी कई जगह हैं जहां आप इन छुट्टियों में साहसिक यात्रा पर निकल सकते हैं। इन जगहों पर आप डोंगी चलाइए, तीरंदाजी करिए, पहाड़ों पर चढ़िए या ऊंट की सवारी करिए। वो सब कुछ कीजिए जो आपने बचपन में नहीं किया।

दमदमा झीलः दिल्ली से 40 किलोमीटर दूर यह झील बेहतरीन साहसिक पर्यटक स्थल है। झील के ऊपर बने यहां के द्वीप पर नाव से पहुंचा जा सकता है। यह झील तीन तरफ से पानी से घिरी है। इस झील के पीछे अरावली की पहाड़ियां हैं। यहां ठहरने की भी व्यवस्था है। दिल्ली में ज्यादा ऐसी जगहें नहीं हैं, तो दमदमा झील बेहतरीन है। हॉट एयर बैलूनिंग, डोंगी, व कश्ती, रॉक क्लाइबिंग, साइकलिंग और कैम्पिग यहां के मुख्य आकर्षण हैं। मार्च से अक्टूबर तक यहां जा सकते हैं।

एडवेंचर प्लस रिजार्टः यह रिजार्ट पुणे की बेहतरीन रोमांचक जगहों में से एक है। पर्यटक यहां की सुंदरता और शांत वातावरण में मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। महाराष्ट्र की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक रिजार्ट में साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती हैं। मुख्य आकर्षण के रूप में पानी से संबंधित गतिविधियां होती हैं- जैसे नाव चलाना या बारिश में नृत्य इत्यादि। अन्य गतिविधि में तीरंदाजी, राइफल शूटिंग, रॉक क्लांइबिंग, स्केटिंग, मकड़ी की जाली पर चढ़ना वगैरह शामिल है। इसके अलावा कई क्रियाकलाप यहां होते हैं। सितम्बर से मार्च तक यहां जाया जा सकता है।

गोवा का बागा बीचः उत्तरी गोवा का यह सबसे व्यस्त समुद्री किनारा हैं। भारत के विभिन्न स्थानों से यहां मस्ती करने और साहसिक खेलों का आनंद लेने आते हैं। यहां का खाना और पेय पदार्थ पूरे भारत में लोकप्रिय हैं। समुद्र में यहां नाव दौड़ाने का मजा कुछ और है। इसके अलावा ृजेट-स्कींगृ, ृवाटर-स्कींगृ, विंड सर्फिंग भी आकर्षित करते हैं। साहसिक खेलों के लिए यह समुद्री किनारा पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। वहां जाने का बेहतरीन समय दिसम्बर से फरवरी तक है।

लेहः मंदिरों और मठों के अलावा साहसिक खेलों के लिए लेह पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश-विदेश के हर कोने से पर्यटक यहां खेल का आनंद उठाने आते हैं। ट्रैंकिंग यहां का मुख्य साहसिक खेल है। इसके अलावा ृवाइट वाटर राफ्टिंगृ, कैमल सफारी, तीरंदाजी, याक सफारी, पहाड़ों पर चढ़ना, पैराग्लाइडिंग, जांपिंग और हॉट एयर बैलूनिंग का मजा लिया जा सकता हैं। यहां जाने का बेहतरीन समय जून से नवम्बर तक है।

ऋषिकेशः भारत के सबसे मुख्य साहसिक जगहों में से एक है ऋषिकेश। कई स्कूली बच्चों की साहसिक यात्रा के लिए इस जगह पर चुनाव करते हैं। यहां साल भर देश-विदेश से पर्यटकों का तांता लगा रहता है। लगभग पूरे साल यहां का मौसम सुहावना रहता है। हिमालय की पहाड़ियों में बसा ऋषिकेश बेहतरीन दृश्य प्रस्तुत करता है।

हिन्द वतन समाचार की रिपोर्ट…